Chana Dal Chilla: गर्मी में सेहत और स्वाद दोनों का ध्यान रखना है तो बनाएं चना दाल से बना चीला

By Shivam Yadav

April 10, 2025

सुबह के नाश्ते में कुछ हेल्दी हो तो दिन एनर्जी से भरपूर रहता है, इसीलिए सुबह के नाश्ते में काफी टेस्टी डिश खाई जाती हैं इसमें कई तरह की सब्जियां इसके स्वाद को बढ़ा देते हैं जानिए इसको बनाने की आसान विधि के बारे में

सामग्री

1 कप                 चना दाल 1/2 कप             चावल 2                      हरी मिर्च 1 इंच                 अदरक 1/4 कप              हरा धनिया स्वादानुसार           नमक 1/4 टी स्पून          हल्दी पाउडर 1/4 टी स्पून          जीरा ¼ टी स्पून            लाल मिर्च पाउडर 3 टेबल स्पून         तेल

स्टेप 1

सबसे पहले चना दाल को धोकर 4 घंटे के लिए या रातभर पानी में भिगोकर रखें। अगर आप चावल भी डाल रहे हैं, तो उसे भी दाल के साथ भिगो लें।

स्टेप 2

अब भिगोई हुई दाल को अच्छे से पानी के साथ पीस लें। यदि दाल सख्त हो, तो थोड़ा पानी डाल सकते हैं। चिला का घोल गाढ़ा होना चाहिए।

स्टेप 3

इसके बाद पिसी हुई दाल में कटी हुई हरी मिर्च, अदरक, हरा धनिया, हल्दी, जीरा, अजवाइन, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर अच्छे से मिला लें। आप चाहें तो घोल में चावल भी मिला सकते हैं।

स्टेप 4

अब तवा गर्म करें और थोड़ा सा तेल डालें। फिर तवे पर एक छोटा सा चमच घोल डालकर उसे फैलाएं। चिला को दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेंकें। तैयार चिला को हरे धनिये की चटनी या टमाटर की चटनी के साथ गरम-गरम परोसें।