Sabudana Khichdi: इस गर्मी में दिन भर रहना है फ्रेश तो लंच में बनाएं सिंपल और स्वादिष्ट साबूदाना खिचड़ी

By Shivam Yadav 

June 15, 2025

ऐसी गर्मी में खुद को फ्रेश रखना है तो हल्का भोजन ही करना चाहिए ऐसे में आज आप साबूदाना से बनी खिचड़ी को लंच में शामिल कर सकते है। वैसे तो ये व्रत में पसंद की जाने वाली एक स्वादिष्ट डिश है लेकिन आप इसे नॉर्मल दिनों में भी बना सकते है। जानिए इस टेस्टी खिचड़ी को बनाने की आसान विधि के बारे में

सामग्री

साबूदाना                     1 कप मूंगफली                     1/2 कप (भुनी हुई) उबले हुए आलू              1  (कटा हुआ) हरी मिर्च                      1 (बारीक कटी) करी पत्ता                      6 जीरा                           1 टी स्पून सेंधा नमक                    स्वादानुसार नींबू का रस                   1 चम्मच हरा धनिया                    सजावट के लिए तेल                           2 टेबल स्पून

स्टेप 1

सबसे पहले साबूदाना को रातभर धोकर थोड़ा-सा पानी डालकर भिगो दें। सुबह जब नर्म हो जाए तो चम्मच से दबाकर चेक कर लें।

स्टेप 2

इसके बाद भुनी हुई मूंगफली को दरदरा पीस लें। इससे खिचड़ी में अच्छा टेस्ट और टेक्सचर आता है।

स्टेप 3

एक पैन में घी या तेल गर्म करके उसमें जीरा, हरी मिर्च और करी पत्ता डालें। फिर कटे हुए उबले आलू डालकर हल्का सेंक लें।

स्टेप 4

अब भीगा हुआ साबूदाना, सेंधा नमक और पिसी मूंगफली डालकर मीडियम आंच पर पकाएं। नींबू रस और हरा धनिया डालकर गरमा-गरम सर्व करें।