Moong Dal Khichadi: दिन भर रहना है एनर्जेटिक तो लंच में शामिल करें मूंग दाल से बनी स्वादिष्ट खिचड़ी

By Shivam Yadav

July 30, 2025

इस बदलते मौसम में खुद को एनर्जेटिक रखने के लिए आप लंच में मूंग दाल से बनी खिचड़ी ट्राई कर सकते है। वैसे तो ये बीमार होने पर ये ज्यादा सर्व की जाती है लेकिन आप इस स्वादिष्ट खिचड़ी साधारण दिनों में भी ट्राई कर सकते है। तो आइए जानते है इसको बनाने की आसान विधि के बारे

सामग्री

धुली मूंग दाल           1/2 कप चावल                    1/2 कप घी                         2 टेबल स्पून हींग                       1 चुटकी जीरा                      1/2 टी स्पून हल्दी पाउडर            1/4 टी स्पून नमक                      स्वादानुसार पानी                       4 कप

स्टेप 1

सबसे पहले चावल और मूंग दाल को अच्छे से धोकर 15 मिनट के लिए भिगो दें, फिर कुकर में घी गरम करें, हींग और जीरा डालें।

स्टेप 2

इसको हल्का भूनने के बाद हल्दी डालें। अब भीगी हुई दाल और चावल डालकर भूनें।

स्टेप 3

उसके बाद पानी और नमक डालें। कुकर का ढक्कन बंद करें और 2 सीटी आने तक पकाएँ।

स्टेप 4

अंत में सीटी निकलने के बाद ढक्कन खोलें, खिचड़ी को अच्छी तरह मिलाएँ। घी डालकर गरमा गरम परोसें।