Alvida Special: अलविदा की इफ़्तारी पार्टी में कुछ मीठा खिलाना है तो बनाएं स्वादिष्ट सेंवई खीर

By Shivam Yadav

March 26, 2025

अलविदा के दिन इफ्तारी पार्टी को कुछ स्पेशल और मीठा बनाने की सोच रहे है तो सेंवई से बनी खीर ट्राई कर सकते है। वैसे तो लोग चावल से बनी खीर खाना पसंद करते है लेकिन आप सेंवई से बनी खीर से उनका मन जीत लेंगे। जानिए इसको बनाने की आसान विधि के बारे में

सामग्री

2 कप                       सेवई 1 टेबल स्पून               देसी घी 1 टेबल स्पून               बादाम (टुकड़ों में) 1 टेबल स्पून               काजू (टुकड़ों में) 1 टेबल स्पून               पिस्ता (टुकड़ों में) 1 टेबल स्पून               बादाम पेस्ट स्वादानुसार                 कंडेंस्ड मिल्क 1 लीटर                     फुल क्रीम दूध 2 टेबल स्पून               रोज सिरप

स्टेप 1

सबसे पहले एक पैन या कढ़ाही में घी गरम करें और इसमें कटे हुए ड्राई फ्रूट्स को रोस्ट करके निकाल लें और एक तरफ रख दें।

स्टेप 2

अब इसी कढ़ाही में सेवई को डालकर लाइट गोल्डन ब्राउन होने तक रोस्ट करें, आप चाहे तो रोस्टेड सेवई का भी उपयोग कर सकते हैं।

स्टेप 3

सेवई में फुल क्रीम दूध डालें और इसे थोड़ी देर पकाएं, फिर इसे बादाम का पेस्ट डालकर और थोड़ी देर पकाएं।

स्टेप 4

अब कंडेंस्ड मिल्क डालें और खीर को धीमी आंच पर गाढ़ा होने तक पकाएं, इस समय इसमें रोज सिरप और ड्राई फ्रूट्स डालकर अच्छे से मिलाएं, अब  एक सर्विंग बाउल में निकालें और सर्व करें।