Paneer Sandwich: नाश्ते को बनाएं स्वाद से भरपूर तो पनीर सैंडविच को बनाएं अपनी पहली पसंद

By Shivam Yadav

April 19, 2025

सैंडविच सुबह के नाश्ते के लिए एक परफेक्ट डिश है, इसे आप बच्चों के लंच बॉक्स में भी रख सकते है। लेकिन आज आप पनीर सैंडविच को ट्राई करें ये रेगुलर सैंडविच से ज्यादा टेस्टी होता है। जानिए इसको बनाने की विधि के बारे में

सामग्री

50 ग्राम                 पनीर 1                         बड़ा टमाटर 1                         ब्रेड स्लाइस 1                         चीज़ क्यूब 2 टेबल स्पून           बटर 2 टी स्पून              ओरिगेनो 1 टी स्पून             चिली फ्लेक्स 2 टेबल स्पून         पिज़्ज़ा सॉस

स्टेप 1

सबसे पहले पनीर टिक्का सैंडविच बनाने के लिए सबसे पहले ब्रेड की स्लाइस पर बटर और पिज़्ज़ा सॉस लगाए।

स्टेप 2

उसके बाद टमाटर को 4 स्लाइस में काटकर ब्रेड के ऊपर रखे ।

स्टेप 3

अब पनीर को 4 पतले पतले चौकोर टुकड़ों में काटे और ब्रेड के ऊपर रखे। अब इसके ऊपर चीज़ क्यूब को कद्दूकस करके डाले।

स्टेप 4

अब इसे 2 मिनट माइक्रोवेव में रखें और इस तरह से हमारा पनीर टिक्का सैंडविच बनकर तैयार है।