Mango Shake: गर्मी की छुट्टी को बनाना है स्पेशल तो आनंद लें टेस्ट और हेल्थ में बेस्ट ठंडे मैंगो शेक का

By Shivam Yadav

June 27, 2025

बिना आम के गर्मी का मौसम फीका सा है और इस गर्मी के मौसम में अगर आम से बनी स्पेशल डिश बनाना चाहते है तो मैंगो शेक का आनंद ले सकते है। इस मैंगो शेक को और भी स्वादिष्ट बनाने के लिए आप आइसक्रीम को भी इसमें शामिल कर सकते हैं। जानिए इसको आप कैसे बना सकते है

सामग्री

आम                    2 दूध                      2 कप चीनी                    3 टेबल स्पून काजू                    2 बादाम                  1

स्टेप 1

सबसे पहले पके हुए आमों को छीलकर छोटे टुकड़ों में काट लें।

स्टेप 2

अब आम के टुकड़े, दूध, चीनी और बर्फ मिक्सर जार में डालें।

स्टेप 3

इसके बाद मिक्सर को 2 मिनट तक चलाकर सब कुछ अच्छी तरह ब्लेंड कर लें।

स्टेप 4

इस तरह आपका मैंगो शेक बनकर तैयार है, इसे गिलास में डालें, ऊपर से काजू-बादाम से सजाएं और ठंडा-ठंडा परोसें।