Iftar Party Special: इफ़्तार पार्टी में बनाना  चाहते है कुछ अलग, तो ट्राई करें शमी कबाब की टेस्टी डिश

By Shivam Yadav

March 25, 2025

कबाब तो इफ्तार पार्टी की मुख्य डिश है इसके बिना तो इफ्तार पार्टी फीकी ही है ऐसे में आप भी अपनी इफ्तार पार्टी के लिए शमी कबाब की टेस्टी डिश को ट्राई कर सकते है। जिसको बनाना बेहद आसान है, जानिए इस शमी कबाब को आसानी से बनाने की विधि के बारे में

सामग्री

मटन                        500 ग्राम प्याज                       2 बडी़ (बारीक कटा) अदरक-लहसुन पेस्ट    1  टी स्पून हरी मिर्च                   2 (बारीक कटी) चना दाल                  ¼ कप हल्दी पाउडर             ½ टी स्पून लाल मिर्च पाउडर       1 टी स्पून गरम मसाला             1 टी स्पून धनिया पाउडर           1 टी स्पून जीरा                       ½ टीस्पून दारचीनी                  1 इंच लौंग                        2 तेल                        2 टेबल स्पून नमक                      स्वादानुसार

स्टेप 1

सबसे पहले मटन या चिकन को अच्छी तरह धोकर उसमें चना दाल, हल्दी, लौंग, दारचीनी और नमक डालकर प्रेशर कुकर में 3  सिटी तक उबालें। जब तक मांस और दाल नरम न हो जाएं।

स्टेप 2

अब उबालने के बाद मांस और दाल को छान लें, फिर इस मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने पर मिक्सी में दरदरा पीस  , कढ़ाई में थोड़ा सा तेल गरम करें और उसमें जीरा, अदरक-लहसुन का पेस्ट और बारीक कटी प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें।

स्टेप 3

फिर लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और गरम मसाला डालकर अच्छे से भून लें। अब उबला और पिसा हुआ मांस-दाल का मिश्रण इस मसाले में डालें और अच्छे से मिक्स करें। इस मिश्रण को ठंडा होने के लिए छोड़ दें।

स्टेप 4

जब मिश्रण ठंडा हो जाए, तो हाथों से छोटे-छोटे गोले बनाकर उन्हें समतल आकार दें। अब कढ़ाई में तेल गर्म करें और इन कबाबों को दोनों तरफ सुनहरा और क्रिस्पी होने तक तल लें। शामी कबाब तैयार हैं।