Kaccha Kela Tikki : शाम के नाश्ते में बनाना चाहते है कुछ चटपटा स्नैक तो ट्राई करें कच्चे केले से बनी टिक्की

By Shivam Yadav

May 23, 2025

कच्चे केले से बनी टिक्की न सिर्फ सेहत के लिए लाभदायक है बल्कि स्वाद से भी भरपूर है। अगर आप भी शाम के नाश्ते में कुछ चटपटा खाने का विचार कर रहे है तो कच्चे केले से बनी टिक्की को ट्राई कर सकते है। जानिए कच्चे केले से बनी टिक्की को कैसे आसानी से बनाया जाए

सामग्री

कच्चा केला                  6 हरी मिर्च                     1 टेबल स्पून मिर्च पाउडर                 1 टेबल स्पून हल्दी पाउडर                ½ टी स्पून धनिया पाउडर              ½ टी स्पून गरम मसाला                ½ टी स्पून काली मिर्च                  2 नींबू रस                      ½ टी स्पून सेंधा नमक                  स्वादानुसार हरा धनिया                  1 टेबल स्पून

स्टेप 1

कच्चे केलों को प्रेशर कुकर में 2 सीटी लगाकर उबाल लें, इसे ठंडा होने दें उसके बाद इसका छिलका उतार लें और मैश करें।

स्टेप 2

एक बाउल में केले के साथ लाल मिर्च पाउडर, नींबू का रस, धनिया पाउडर और गरम मसाला डालकर अच्छे से मिला लें। मिश्रण को बराबर भाग में लेकर टिक्की बनाएं, इसको हथेली पर रख पतला कर लें।

स्टेप 3

इस पर कुट्टू का आटा लगाएं, उसके बाद उस पर तिल भी छिड़के, इसे दबाकर एक तरफ रख दें।

स्टेप 4

एक नॉनस्टिक पैन में एक छोटा चम्मच तेल डालें, इसमें टिक्की को रखें और इसके चारों तरफ थोड़ा तेल डालें, इन्हें मीडियम आंच पर गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई करें।