Aloo Raita : लंच को बनाना है और भी टेस्टी तो थाली में शामिल करें मसालेदार आलू रायता

By Shivam Yadav

June 5, 2025

आलू रायता गर्मियों के लिए एक रामबाण डिश है, जिसे आसानी से बनाया जा सकता है। इसे बनाने के लिए उबले आलू को दही के साथ मिलाया जाता है। दही शरीर को ठंडक पहुंचाता है, आइए जानते है इसको बनाने की आसान विधि के बारे में

सामग्री

2                             आलू 1 कप                        दही 1                             प्याज 1                             हरी मिर्च 1 टेबल स्पून               जीरा पाउडर 1/2 टेबल स्पून            लाल मिर्च पाउडर स्वादानुसार                 नमक 2 टेबल स्पून               धनिया पत्तियां

स्टेप 1

एक बाउल में दही को अच्छे से फेंट लें ताकि वह चिकना और मलाईदार हो जाए।

स्टेप 2

इसके बाद इसमें उबले और मैश किए हुए आलू डालें और अच्छी तरह से मिला लें।

स्टेप 3

अब इसमें बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, भुना हुआ जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, काला नमक और स्वादानुसार नमक डालें।

स्टेप 4

सभी सामग्री को अच्छे से मिला लें ताकि स्वाद समान रूप से वितरित हो जाए। ऊपर से ताजा धनिया पत्तियों से सजाएं और ठंडा परोसें।