Tomato Chutney: लंच को बनाना है और भी स्पेशल तो थाली में शामिल करें टमाटर से बनी खट्टी मीठी चटनी

By Shivam Yadav

August 17, 2025

संडे का लंच स्पेशल करना है तो अपनी थाली में शामिल करें टमाटर से बनी चटनी, ये टमाटर की खट्टी मीठी चटनी हर मौसम में खूब चाव से पसंद की जाती है। वैसे तो सिल पर पीसी हुई टमाटर चटनी स्वादिष्ट लगती है लेकिन आप इसे मिक्सी में भी बना सकते है। जानिए इसको बनाने की आसान विधि के बारे में

सामग्री

टमाटर                         2 लहसुन                        2 (साबुत) हरी मिर्च                      4 धनिया पत्ती                  2 टेबल स्पून प्याज                          1 (बारीक कटा) नमक                          स्वादानुसार जीरा पाउडर                  1 टी स्पून (भुना हुआ)

स्टेप 1

टमाटर, लहसुन और मिर्च को गैस पर भून लें, जब स्किन जल जाए तो इसे हटा दें। सब्जियों को डी-स्किन करें।

स्टेप 2

इसके बाद एक ओखल लें और उसमें लहसुन की कलियां और हरी मिर्च एक साथ डालकर अच्छी तरह मैश करें।

स्टेप 3

हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मैश कर लें, अब टमाटर डालें और दरदरा पेस्ट बना लें।

स्टेप 4

प्याज़, नमक, लाल मिर्च और भुना जीरा डालकर अच्छी तरह मिलाएं, आपकी बिहारी स्टाइल टमाटर की चटनी बनकर तैयार है।