Tomato Soup : इस बदलते मौसम में खुद को रखना है स्वस्थ तो पिएं गर्मागर्म टोमैटो सूप

By Shivam Yadav

August 30, 2025

बदलते मौसम में कई तरह की बीमारी शरीर को तंग करती है ऐसे में शरीर को रखना है फिट तो रोज पिएं गर्मागर्म टोमैटो सूप, ये न सिर्फ सेहत के लिए लाभदायक है बल्कि स्किन के लिए भी फायदेमंद है। जानिए आप इस टोमैटो सूप को घर पर किस तरह बना सकते है

सामग्री

टमाटर                   7 प्याज                    1 लहसुन                  3 कलियाँ अदरक                  1 इंच नमक                     स्वादानुसार काली मिर्च              ½ टी स्पून शक्कर                  1 टी स्पून मक्खन                  1 टेबल स्पून पानी                     2 कप

स्टेप 1

अब टमाटरों को अच्छे से धोकर, एक बर्तन में पानी में उबालने के लिए रखें। जब टमाटर की त्वचा फटने लगे, तो उन्हें निकालकर ठंडे पानी में डालें और उनकी त्वचा निकाल लें।

स्टेप 2

एक कढ़ाई में मक्खन गरम करें, फिर उसमें कटा हुआ प्याज, लहसुन और अदरक डालकर सुनहरा होने तक भूनें। अब उबले हुए टमाटरों को कढ़ाई में डालें और 5 मिनट तक पकने दें, ताकि टमाटर अच्छे से मसाले में मिल जाएं।

स्टेप 3

अब टमाटर को चम्मच से अच्छे से मैश करके, उसमें पानी, नमक और काली मिर्च डालें। इसे अच्छे से उबालने दें। अगर आपको सूप पतला चाहिए तो पानी और डाल सकते हैं।

स्टेप 4

अंत में सूप तैयार होने के बाद, उसे छानकर कप में निकालें। ऊपर से ताजे क्रीम का इस्तेमाल कर सजाएं और गरमागरम परोसें।