Beetroot Paratha: कई रोगों से खुद को रखना है दूर तो आचार के साथ खाएं चुकंदर पराठा

By Shivam Yadav

June 22, 2025

संडे को कुछ स्पेशल नाश्ता करने का प्लान कर रहे है तो चुकंदर से बना पराठा ट्राई कर सकते है। ये आपको कई रोगों से बचाए रखेगा। चुकंदर हमारे शरीर को फ्रेश रखने में सहायक है। इस चुकंदर पराठा को आचार के साथ खाने पर इसका स्वाद दोगुना हो जाएगा। जानिए इसको बनाने की आसान विधि के बारे में

सामग्री

गेहूं का आटा              2 कप चुकंदर                     1 कप अदरक-लहसुन पेस्ट     1 टी स्पून हरी मिर्च                   1 जीरा                       ½ टी स्पून धनिया पत्ता               1 टेबल स्पून नमक                       स्वादानुसार तेल                        2 टेबल स्पून

स्टेप 1

सबसे पहले कद्दूकस किया हुआ चुकंदर एक कढ़ाई में थोड़ा सा तेल डालकर हल्का भून लें। उसमें अदरक-लहसुन पेस्ट, हरी मिर्च और थोड़ा नमक डालें।

स्टेप 2

अब भुना हुआ चुकंदर ठंडा होने के बाद गेहूं के आटे में मिलाएं। जीरा, हरा धनिया और स्वादानुसार नमक डालें। आवश्यकता अनुसार पानी डालकर नरम आटा गूंध ले।

स्टेप 3

इसके बाद आटे से छोटे-छोटे लोइयां बना लें और बेलन से पराठा बेलें। गर्म तवे पर पराठा रखें और दोनों तरफ से तेल लगाकर सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेकें।

स्टेप 4

अंत में तैयार चुकंदर पराठा दही, अचार या मक्खन के साथ गरमागरम परोसें।