Amla Juice : गर्मी के मौसम में शरीर की इम्यूनिटी को रखना है मजबूत तो ट्राई करें आंवला से बना जूस

By Shivam Yadav

May 30, 2025

सुबह खाली पेट आंवला का जूस पीना स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक होता है, क्योंकि आंवला में ऐसे कई विटामिन पाए जाते है जो हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते है। इस जूस को बनाने के लिए आंवला को छोटे टुकड़ों में काट लीजिए और फिर ब्लेंड कर लीजिए। तो आइए जानते है कैसे आंवले के जूस को बनाया जा सकता है

सामग्री

4                                      आंवला आवश्यकतानुसार                पानी 1 टी स्पून                         नींबू का रस 1 टी स्पून                         शहद स्वादानुसार                        नमक

स्टेप 1

सबसे पहले आंवले को छोटे टुकड़ों में काट लें।

स्टेप 2

एक ब्लेंडर में कटा हुआ आंवला, शहद, नमक, नींबू का रस और 1/4 कप पानी डालें।

स्टेप 3

इसके बाद आंवले का रस छान लें।शेष 3/4 कप पानी डालें और मिलाएँ।

स्टेप 4

आंवला जूस बनकर तैयार है। आप इसे ग्लास में डालकर सर्व कर सकते हैं