By Roshni Jaiswal
January 21, 2025
सर्दियों में शरीर को अंदर से गर्म रखना चाहते हैं तो आप गुड़ का सेवन जरूर करें। क्योंकि गुड़ की तासीर गर्म होती है, जिसका सेवन करने से शरीर को अंदर से गर्म रखने में मदद मिलती है।
सर्दियों में खजूर का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद होता है। खजूर की तासीर गर्म होती है जो शरीर को अंदर से गर्म रखती है। साथ ही शरीर को भरपूर ताकत भी मिलती है।
सर्दियों में रोज एक गोंद के लड्डू जरूर खाएं। गर्म तासीर वाली गोंद के लड्डू खाने से शरीर अंदर से गर्म रहती है। साथ ही शरीर को भरपूर एनर्जी मिलती है।
सर्दियों में बाजरे की रोटी का सेवन जरूर करें। आप चाहे तो बाजरे का लड्डू या बाजरे का हलवा भी बनाकर खा सकते हैं। बाजरा खाने से शरीर में गर्माहट बनी रहती है।
सर्दियों में शरीर को अंदर से गर्म रखना चाहते हैं तो आप सूप बना पी सकते हैं। सर्दियों में सूप पीने से शरीर को अंदर से गर्माहट मिलती है और इम्यूनिटी मजबूत भी होती है।