Pudina Paratha : शरीर को दिन भर रखना है ताज़गी से भरपूर तो नाश्ते में ट्राई करें पुदीने से बना पराठा

By Shivam Yadav

April 17, 2025

सुबह के नाश्ते में पराठे हो तो इससे अच्छा कुछ हो सकता है भला? लेकिन अगर आप आलू या प्याज के पराठे खाकर बोर हो गए है तो आज आप पुदीना से बना पराठा ट्राई कर सकते है। इस पराठे को बच्चों के लंच बॉक्स में रख सकते है, ये पराठे आपके बच्चों को भी खूब पसंद आएंगे। जानिए इसको बनाने की आसान विधि के बारे में

सामग्री

गेहूं आटा                         1 कप पुदीने पत्ते                       1/4 कप हरी मिर्च                         1 अदरक                           1/2 इंच जीरा                             ½ टी स्पून नमक                             स्वादानुसार तेल                               2 टेबल स्पून

स्टेप 1

सबसे पहले, एक बर्तन में आटा डालें। इसमें बारीक कटा पुदीना, हरी मिर्च, अदरक, जीरा और नमक डालकर अच्छे से मिला लें। अब थोड़ा पानी डालकर आटे को नरम गूंथ लें और ढककर रख दें।

स्टेप 2

अब गूंथे हुए आटे से छोटे-छोटे भाग लेकर लोई बना लें। एक लोई लेकर उसे बेलन से गोल आकार में बेलें। आप चाहें तो पराठे के बीच में थोड़ा तेल लगाकर उसे मोड़ सकते हैं, फिर से बेल सकते हैं, ताकि पराठे में परतें आ जाएं।

स्टेप 3

इसके बाद तवा गरम करें और उस पर बेलें हुए पराठे को डालकर दोनों तरफ से हल्का ब्राउन होने तक सेकें। बीच में तेल लगाएं ताकि पराठा क्रिस्पी बने।

स्टेप 4

इस तरह आपका पुदीना पराठा बनकर तैयार है, इसे दही या चटनी के साथ सर्व कर सकते है।