Cucumber Soup : इस गर्मी के मौसम में शरीर को रखना है फ्रेश तो रोज ट्राई करें खीरे से बना सूप

By Shivam Yadav

April 17, 2025

सूप तो अधिकतर सर्दियों में ही पिया जाता है लेकिन कुछ सूप ऐसे है जिन्हें जब भी पियो ये शरीर में राहत ही पहुंचाते है। आज आप खीरे से बना सूप घर में ही ट्राई कर सकते है। ये इस गर्म मौसम में शरीर को काफी राहत देगा। जानिए कैसे आप इसे आसानी से बना सकते है

सामग्री

खीरा              2 (छिले) दही               1 टेबल स्पून पुदीना पत्ती      6 लौंग               1 नमक              स्वादानुसार काली मिर्च       2 टी स्पून नींबू रस          1 कप ब्रेड                1 पीस जैतून तेल        2 टेबल स्पून

स्टेप 1

सबसे पहले ब्लैंडर में खीरे को पीस लें। इसके बाद इसमें चिकन, दही, मिंट की पत्ती, लहसुन, नमक, काली मिर्च और नींबू का रस मिलाकर दोबारा पीसें।

स्टेप 2

अब इसे ठंडा होने के लिए फ्रिज में रख दें। फिर ब्रेड के पीस को हल्का फ्राई कर लें। इसके बाद इसके ऊपर थोड़ा पनीर कद्दूकस करके उंगलियों से हिलाएं।

स्टेप 3

अब ठंडे सूप को एक बाउल में करें और उसके ऊपर कटा हुआ खीरा, मिंट की पत्तियां और पनीर डालें।

स्टेप 4

इसके बाद इस पर हल्का जैतून का तेल डालकर गर्म ब्रेड के साथ सर्व करें।