Chana Soup : शरीर को रखना है फ्रेश तो पीएं प्रोटीन से भरपूर चना सूप

By Shivam Yadav

March 26, 2025

अब बदलते मौसम में शरीर का ख्याल रखना है तो चना सूप को अपने नाश्ते में शामिल कर सकते है, ये बॉडी को फ्रेश रखने में कारगर साबित होता है। प्रोटीन से भरपूर इस सूप से शरीर फिट रहता है जानिए इस सूप को बनाने की आसान विधि के बारे में

सामग्री

1 कप                चना 1                      प्याज 1                     टमाटर 1                     गाजर 1                    आलू 1/2 कप           हरी मटर 1-2                 हरी मिर्च 1/2 टी स्पून      जीरा 1/2 टी स्पून      हल्दी पाउडर 1 टी स्पून         धनिया पाउडर 1 टी स्पून         जीरा पाउडर 1/2 टी स्पून      गरम मसाला स्वादानुसार        नमक 1 टेबल स्पून      तेल

स्टेप 1

सबसे पहले चने को रात भर पानी में भिगोकर रखें। अगले दिन उबालने से पहले पानी निकाल लें।

स्टेप 2

एक पैन में तेल गरम करें, उसमें जीरा डालें। जब जीरा चटकने लगे, तब बारीक कटी प्याज और हरी मिर्च डालकर भूनें, जब तक प्याज सुनहरा न हो जाए।

स्टेप 3

अब इसमें टमाटर, आलू, गाजर, और हरी मटर डालें। थोड़ी देर भूनने के बाद, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर और नमक डालें।

स्टेप 4

अब उबले हुए चने डालें और पानी डालकर उबालने के लिए छोड़ दें, सूप तैयार हो जाने के बाद, उसमें गरम मसाला डालकर अच्छी तरह से मिला लें। सूप को हरे धनिये से सजाकर गरमागरम परोसें।