Moong Dal idli : अपने शरीर को रखना है फिट तो खाएं स्वाद में हिट मूंग दाल से बनी इडली

By Shivam Yadav

August 21, 2025

वैसे आपने इडली को खूब ट्राई किया होगा लेकिन अगर आप सेहत का ध्यान रखते हुए स्वाद का आनंद लेना चाहते है तो मूंग दाल से बनी इडली को ट्राई कर सकते है। यह सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है, तो जानिए इसको बनाने की आसान विधि के बारे में

सामग्री

1 कप                   मूंग दाल 1 कप                   चावल 1/4 कप                उरद दाल 1/2 टी स्पून           अदरक स्वादानुसार            नमक पानी                   आवश्यकतानुसार

स्टेप 1

सबसे पहले मूंग दाल, चावल और उरद दाल को अलग-अलग पानी भिगोएं। फिर इन्हें छानकर अच्छे से धो लें।

स्टेप 2

इसके बाद भिगोई हुई मूंग दाल, चावल और उरद दाल को थोड़ा पानी डालकर एक मुलायम घोल तैयार करें। ध्यान रखें कि यह घोल न बहुत पतला हो और न बहुत गाढ़ा।

स्टेप 3

अब घोल में थोड़ा सा नमक डालकर अच्छे से मिला लें। इसे एक बर्तन में डालकर ढककर रात भर के लिए खमीर उठाने के लिए रख दें।

स्टेप 3

जब घोल में अच्छे से खमीर उठ जाए, तब इडली के सांचे में घोल डालकर स्टीम करने के लिए रख दें। इडली को स्टीम करें। इडली तैयार होने के बाद, गरमागरम इडली को नारियल चटनी या सांभर के साथ परोसें।