Khus ka Sharbat: गर्मी के मौसम में शरीर को रखना है ठंडा तो जरूर पिएं खस का शरबत

By Roshni Jaiswal 

April 14, 2025

गर्मी के मौसम में आप अपने शरीर को अंदर से ठंडा रखना चाहते हैं तो खस का शरबत बनाकर जरूर पिएं। खस का शरबत पीने से शरीर अंदर से ठंडा रहता है और हाइड्रेट भी। क्योंकि खस की तासीर ठंडी होती है, जिसे पीने से शरीर को अंदर से ठंडक मिलती है। तो आईए जानते हैं खस का शरबत बनाने की स्पेशल रेसिपी के बारे में

सामग्री

1 छोटा चम्मच खस एसेंस 2 कप पानी 2 कप या स्वादानुसार चीनी 1/2 छोटा चम्मच ग्रीन फूड कलर बर्फ के टुकड़े

स्टेप 1

सबसे पहले एक बड़े बर्तन में पानी और चीनी डालकर एक चम्मच की मदद से दोनों को अच्छी तरह से तब तक मिलाते रहे जब तक की चीनी और पानी दोनों एक साथ घुल न जाएं।

स्टेप 2

जब चीनी और पानी दोनों एक साथ घुल जाए तो इसमें खस एसेंस डालकर अच्छी तरह मिला लें। फिर इसमें ग्रीन फूड कलर डालकर अच्छी तरह मिला लें।

स्टेप 3

इसके बाद एक गिलास में आधा गिलास पानी और तैयार खस का शरबत डालकर मिला लें। फिर इसमें बर्फ के टुकड़े डालें।

स्टेप 4

अब आपका ठंडा ठंडा खस का शरबत बनकर तैयार है। इसे ठंडा ठंडा पिएं और सभी को पिलाएं।