Moong Dal Papad : लंच और डिनर का स्वाद बढ़ाना है तो सलाद में शामिल करें मूंग दाल से बना पापड़

By Shivam Yadav

May 23, 2025

लंच और डिनर में अगर आप सलाद भी खाते है तो ये आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है लेकिन अगर आप टमाटर और प्याज जैसे सलाद से बोर हो गए है तो मूंग दाल से बने पापड़ को सलाद में शामिल कर सकते है। तो हम आपको बताते है कैसे मूंग दाल से बने पापड़ को आसानी से बनाया जाए

सामग्री

मूंग दाल                    1 कप हींग                         1 चुटकी काली मिर्च                 1/2 टी स्पून जीरा                         1/2 टी स्पून नमक                        स्वादानुसार

स्टेप 1

सबसे पहले भिगोई हुई मूंग दाल का पानी निकालकर मिक्सी में बिना पानी डाले या बहुत थोड़ा पानी डालकर महीन पेस्ट बना लें

स्टेप 2

अब पिसी हुई दाल में हींग, काली मिर्च, जीरा, नमक डालकर इसे अच्छे से मिक्स करें। इसे धीमी आंच पर हल्का गरम करें, ताकि ये थोड़ा सूख जाए और बेलने लायक हो जाए।

स्टेप 3

इसके बाद इसके छोटे-छोटे गोले बनाएं और प्लास्टिक शीट या बेलन पर हल्के तेल लगाकर पतले पापड़ बेलें।

स्टेप 4

अंत में बेलने के बाद पापड़ों को धूप में अच्छी तरह सूखा लें। जब ये सूख जाएं तो एयर टाइट डिब्बे में रखें।