Aloo Chokha : लंच में करना है हल्का भोजन तो बनाएं बिहारी स्टाइल में बना आलू चोखा

By Shivam Yadav

June 1, 2025

आलू चोखा, पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार की एक स्वादिष्ट डिश है। इसे कई जगह पर आलू भर्ता भी कहा जाता है। इसको बनाने के लिए आलू को उबाल कर फोड़ लिया जाता है। फिर इसमें प्याज और नींबू के साथ मिर्च डाल कर बनाया जा सकता हैं। जानिए इसको बनाने की सम्पूर्ण विधि के बारे में

सामग्री

3                         आलू 2                         टमाटर 1                         प्याज 1/2 कप                हरा धनिया 1 टी स्पून              लाल मिर्च पाउडर 1 टी स्पून              जीरा पाउडर 1 टी स्पून              धनिया पाउडर

स्टेप 1

सबसे पहले कुछ आलू लेकर उन्हें उबाल लें। तब तक एक पैन में टमाटर भूनें। और प्याज और हरा धनिया को बारीक काट लें।

स्टेप 2

अब आलू उबलने के बाद आलू को ठंडा होने दें, फिर भुने हुए टमाटर के साथ अच्छे से मैश कर लें।

स्टेप 3

इसके बाद में नमक, चिली फलेक्स, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर और कटा हुआ प्याज और धनिया डालें।

स्टेप 4

इन्हें अच्छी तरह ब्लेंड कर लें। अंत में हल्का सरसों का तेल मिला लें और इसको रोटी के साथ सर्व करें।