Moong Dal Idli: स्वस्थ नाश्ता करना है तो ट्राई करें पौष्टिक मूंग दाल से बनी इडली

By Shivam Yadav

December 13, 2024

इडली साउथ इंडिया की काफी फेमस डिश है, ये सुबह के नाश्ते के लिए परफेक्ट डिश है। अगर आप किट्टी पार्टी कर रहे है तो इसको आप इसे सर्व करके करीबियों का दिल खुश कर सकते है। तो जान लीजिए इसको कैसे आसानी से बनाया जा सकता है

सामग्री

इडली चावल                  1 कप मूंग दाल                      1/4 कप गाजर                          1/2 कप शिमला मिर्च                  1/4 कप हरा मटर                      1/4 कप अदरक                         1 टेबल स्पून नमक                           स्वादानुसार तेल                             1 टेबल स्पून

स्टेप 1

इडली चावल और मूंग दाल को अलग-अलग 4 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रखें। इसके बाद चावल और दाल को अच्छे से पीसकर एक गाढ़ा बैटर बना लें। थोड़ा पानी डालकर बैटर को मिक्सी में पीस सकते हैं।

स्टेप 2

एक कढ़ाई में तेल गर्म करें। उसमें कद्दूकस की हुई गाजर, बारीक कटी शिमला मिर्च, हरा मटर और अदरक डालकर 2-3 मिनट तक पकाएं। फिर इन सबको इडली बैटर में मिला लें।

स्टेप 3

अब बैटर में नमक डालकर इसे एक बर्तन में ढककर 8-10 घंटे के लिए खमीर उठने के लिए रख दें।

स्टेप 4

इडली के सांचों में तेल लगाकर उसमें तैयार बैटर डालें और स्टीम करने के लिए इडली स्टीमर में 10-15 मिनट तक पकने दें। जब इडली का ऊपरी हिस्सा सूखा हो, तो इडली तैयार है।