Baigan Bhurji: डिनर पार्टी करना चाहते है तो घर पर बनाएं स्वादिष्ट बैगन भुर्जी

By Shivam Yadav

July 29, 2024

बैंगन एक ऐसी सब्जी है जो बनाने में मुश्किल लग सकता है, लेकिन आज हम आपको बैगन से बनी आसान डिश के बारे में बताते है। यह बहुत टेस्टी डिश होती है जिसे आपको जरूर ट्राई करना चाहिए, जानिए बनाने की आसान विधि के बारे में

सामग्री

बैगन                     2 (कद्दूकस किया) प्याज                    2 (टुकड़ों में कटा) टमाटर                  1 (बारीक कटा) लहसुन                  5 कली अदरक                  1 इंच खड़ा धनिया            1 टेबल स्पून साबुत लाल मिर्च      2 हल्दी पाउडर          1 टी स्पून गरम मसाला          1 टेबल स्पून नमक                   स्वादानुसार हरी मिर्च               2

स्टेप 1

सबसे पहले अदरक और लहसुन को पीसकर पेस्ट बना लें, अब एक पैन में तेल गरम करें, प्याज, लाल मिर्च और जीरा डालकर एक मिनट के लिए भूनें।

स्टेप 2

जब प्याज ब्राउन होने लगे तो अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें, फिर धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, नमक, हरी मिर्च, गरम मसाला डालें और थोड़ी देर के लिए भूनें

स्टेप 3

इसके बाद इसमें टमाटर डालकर, टमाटर के  गलने तक पकने दें। थोड़ा सा पानी डालें।

स्टेप 4

कद्दूकस किए हुए बैंगन के गुच्छे डालें और अच्छी तरह मिलाएं, ढक्कन लगाकर सभी को पकने दें। आप इसे रोटी के साथ सर्व कर सकते हैं।