Aloo Parwal: कम मसालों में लेना है मां के हाथ जैसा स्वाद तो बनाएं सबको पसंद आने वाली आलू परवल की डिश

By Shivam Yadav

June 20, 2025

आलू परवल एक ऐसी डिश है जो जल्दी से बनाई जा सकती है अगर आप ऑफिस जाने में लेट हो रहे है तो आलू परवल की इस डिश को बनाकर लंच बॉक्स में रख सकते हैं। तो आइए जानते है मां के हाथ जैसा स्वाद कैसे लाएं आलू परवल की इस डिश

सामग्री

परवल               250 ग्राम आलू                 2 मध्यम आकार के टमाटर               1 (बारीक कटा) हरी मिर्च             2 (बारीक कटी) अदरक               1 चम्मच जीरा                  1/2 चम्मच हल्दी पाउडर         1/2 चम्मच धनिया पाउडर       1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर   1/2 चम्मच गरम मसाला         1/4 चम्मच नमक                  स्वाद अनुसार तेल                    3 चम्मच

स्टेप 1

सबसे पहले परवल को धोकर छील लें और बीच से काटकर बीज निकाल दें, आलू को छीलकर लम्बाई में काट लें।

स्टेप 2

इसके बाद कढ़ाई में तेल गर्म करें। उसमें जीरा डाले, फिर अदरक और हरी मिर्च डालकर हल्का भूनें।

स्टेप 3

अब इसमें हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च और टमाटर डालें। टमाटर गलने तक भूनें जब तक तेल अलग न दिखने लगे। अब कटे हुए आलू और परवल डालें। अब नमक डालकर अच्छे से मिला दें।

स्टेप 4

अंत में कढ़ाई को ढककर धीमी आंच पर पकने दें। जब आलू और परवल दोनों नरम हो जाएँ, तो ऊपर से गरम मसाला डाल दें। हरे धनिए से सजाएँ और गरम-गरम रोटी या पराठे के साथ परोसें।