Gulab Sharbat: इस गर्मी से पाना है राहत तो पिएं गुलाब शर्बत, शरीर को दे ठंडक

By Shivam Yadav

April 26, 2025

आपने कई तरह के शर्बत का सेवन किया होगा लेकिन आज हम आपको बताते है गुलाब शर्बत के बारे में, ये शरीर को काफी ठंडक देता है। इस गर्मी के मौसम के लिए ये एक परफेक्ट पेय पदार्थ हो सकता है। जानिए इसको बनाने की आसान विधि के बारे में

सामग्री

गुलाब जल                 4 टेबल स्पून इलायची                    5 चीनी                        4 कप गुलाब की पत्ती            50 ग्राम केवड़ा जल                 ¼ टेबल स्पून फूड कलर                   1 टेबल स्पून पानी                         3 कप

स्टेप 1

सबसे पहले पैन में चीनी डालें, पानी डालें और चम्मच की सहायता से हल्का चलाते रहें जिससे चीनी नीचे लगे नही।

स्टेप 2

जब हल्का उबाल आने लगे तब इसमें गुलाब जल डालें साथ ही इसमें फूड कलर डालें अब इसको 10 मिनट के लिये उबलने दें।

स्टेप 3

अब इसमे छोटी इलायची, केवड़ा जल, और गुलाब की पत्ती डालें और मिक्स करें अब रात भर ढक कर रखें।

स्टेप 4

अंत में ठंडा होने पर शरबत गाढ़ा हो जाएगा फिर इसे छान लें और साफ बोतल में भर कर रखें। अब इसमें गुलाब का सिरप, बर्फ के टुकरे डालकर मिक्स कर लें। आपका गुलाब शर्बत बनकर तैयार है।