Rakshabandhan Sweet Special: भाई से लेना है स्पेशल गिफ्ट तो भाई को खिलाएं कानपुर के मशहूर ठग्गू के लड्डू

By Shivam Yadav

August 9, 2025

इस रक्षाबंधन के त्योहार पर भाई से कुछ स्पेशल गिफ्ट लेना चाहते है तो भाई को खिलाएं कानपुर के मशहूर ठग्गू के लड्डू। जितने फेमस ये लड्डू है उससे ज्यादा फेमस इसकी टैग लाइन है, “ऐसा कोई सगा नहीं जिसको हमने ठगा नहीं”। तो जानिए ये लड्डू को बनाने की आसान विधि के बारे में

सामग्री

खोया                        1 बड़ी कटोरी चीनी                         1 छोटी कटोरी गोंद                          ¼ छोटी कटोरी नारियल                     ½ छोटी कटोरी हरी इलायची                5 पीस बादाम                        8 पीस काजू                          8 पीस देशी घी                      ½ कटोरी

स्टेप 1

सबसे पहले खोया को कढ़ाई में डालकर हल्का गर्म कर लें और फिर उसको मिक्सी में पीसकर किसी कटोरी में निकाल कर रख लें। ऐसे ही इलायची और चीनी को भी पीसकर किसी कटोरी में निकाल कर रख लें।

स्टेप 2

अब कढ़ाई में काजू, बादाम, और नारियल को अलग अलग हल्का फ्राई कर निकाल ले। अब कढ़ाई में घी और गोंद को डालकर हल्की आंच पर भूंज लें, और अलग निकाल कर रख लें।

स्टेप 3

अब घी और गोंद के मिश्रण को कूटदानी में डालकर हल्का कूट लें। और खोया के साथ मिला दें।

स्टेप 4

खोया में इलायची और चीनी के साथ साथ काजू, बादाम और नारियल सभी को भी मिला लें। अब इस मिश्रण को हाथ से लड्डू का आकार देते हुए, किसी थाली में रखे। ठग्गू के लड्डू बनकर तैयार है आप इसे सर्व कर सकते है।