Fruit Raita: गर्मियों में लेना है ठंडक का एहसास तो ट्राई करें फ्रूट रायता की टेस्टी डिश

By Shivam Yadav

June 14, 2025

गर्मियों में ठंडक का एहसास लेना चाहते है तो फ्रूट रायता से बेहतर कुछ नहीं है। इसको बनाने के लिए दही और फ्रूट्स को अच्छे से मिलाया जाता है। ये आपके घर के बच्चा का फेवरेट रायता होने वाला है। जानिए इसको बनाने की विधि के बारे में

सामग्री

1 कप                 दही 1/2 कप              फल 1                       सेब 2                       केला 20                     अंगूर 1/2 टी स्पून          जीरा पाउडर 1/4 टी स्पून          काली मिर्च पाउडर स्वादानुसार           नमक 1 टी स्पून           धनिया पत्तियां

स्टेप 1

एक बर्तन में दही लें और उसे अच्छे से फेंट लें ताकि उसमें कोई गांठ न रहे। दही गाढ़ा हो तो थोड़ा पानी मिला सकते हैं।

स्टेप 2

अब सेब, केला, अंगूर,आदि फलों को अच्छे से धोकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।

स्टेप 3

इसके बाद कटे हुए फल दही में डालें और अच्छे से मिलाएं।  दही और फलों के मिश्रण में चीनी, भुना हुआ जीरा पाउडर, काली मिर्च पाउडर और नमक डालकर अच्छे से मिला लें।

स्टेप 4

अंत में ऊपर से ताजे धनिया पत्तियां डालकर सजाएं और ठंडा-ठंडा सर्व करें। आपका फल रायता तैयार है।