Thandai: गर्मी में लेना है ठंडक का एहसास तो घर पर बनाएं शाही ठंडाई

By Shivam Yadav

June 5, 2025

वैसे तो ठंडाई को होली या महाशिवरात्रि पर बनाया जाता है लेकिन ऐसी गर्मी के मौसम में ठंडक का एहसास लेना है तो आप मेवा युक्त ठंडाई को ट्राई कर सकते हैं। ये सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है। तो आइए जानते है इस स्वादिष्ट डिश को बनाने की आसान विधि के बारे में

सामग्री

1 कप                      दूध 2 टी स्पून                मखाने 12                        बादाम 10                        पिस्ता 1 टी स्पून                गुलाब जल 1/4 कप                 चीनी 1 टी स्पून                 सौंफ 1 टी स्पून               इलायची पाउडर 1 टी स्पून              काली मिर्च पाउडर

स्टेप 1

सबसे पहले मखाने, बादाम, पिस्ता, सौंफ, इलायची, और काली मिर्च को एक साथ अच्छे से पीस लें। इसे एक पेस्ट जैसा बना लें।

स्टेप 2

अब एक पैन में दूध उबालें। दूध उबालने के बाद उसमें चीनी डालें और उसे अच्छे से घोलें। चीनी पूरी तरह घुलने तक उबालें।

स्टेप 3

इसके बाद उबाले हुए दूध में तैयार किया हुआ पेस्ट डालें और अच्छे से मिला लें। अब इस मिश्रण को 5 मिनट तक हल्का उबालने दें, ताकि सभी स्वाद अच्छे से मिल जाएं।

स्टेप 4

अब मिश्रण में गुलाब जल डालकर अच्छे से मिला लें और फिर इसे ठंडा होने के लिए छोड़ दें। ठंडाई को एक गिलास में निकालकर बर्फ डालकर या ठंडा करके सर्व करें।