Idli Dhokla: वीकेंड को एंजॉय करना है तो घर पर बनाएं साउथ और गुजरात से बनी टेस्टी इडली ढोकला

By Shivam Yadav

March 22, 2025

साउथ और गुजरात दोनों जगह के फूड काफी फेमस है, अगर साउथ और गुजरात के मिश्रण से बना कुछ टेस्टी खाना चाहते है तो आप इडली ढोकला की टेस्टी डिश खा सकते हैं। ये बनाने में बहुत आसान होता है, जानिए इसको बनाने की आसान विधि के बारे में

सामग्री

1 कप                    इडली चावल 1/2 कप                 उड़द दाल 1/2 कप                 दही 1/4 टीस्पून             हल्दी 1/2 टीस्पून             अदरक मिर्च पेस्ट स्वादानुसार              नमक तेल                       2 टेबल स्पून

स्टेप 1

सबसे पहले इडली चावल और उड़द दाल को अलग-अलग पानी में भिगोकर रख लें।

स्टेप 2

इसके बाद चावल और दाल को अच्छे से धोकर ग्राइंडर में डालें और थोड़ी पानी डालकर महीन पेस्ट बना लें।

स्टेप 3

अब पेस्ट में हल्दी, दही और अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट डालकर अच्छे से मिक्स करें। अब इसे ढककर गरम जगह पर रख दें। फिर घोल में नमक और ईनो डालकर अच्छे से मिला लें।

स्टेप 4

अंत में एक स्टीमिंग पैन में थोड़ा तेल लगाकर उसमें घोल डालें और ढककर स्टीम करें। चाकू या कांटे से चेक करें, अगर चाकू साफ बाहर आ जाए तो इडली ढोकला तैयार है।