Oats Chilla : स्वादिष्ट और हेल्दी खाने का मन हो तो ट्राई करें ओट्स से बना चीला

By Shivam Yadav

June 8, 2025

ओट्स से बना चीला, एक हेल्दी और स्वादिष्ट ब्रेकफास्ट है। वैसे आपने बेसन का चीला तो खूब खाया होगा लेकिन आज आप ट्राई कर सकते है गर्मी के लिए रामबाण डिश ओट्स से बना चीला। इसको नाश्ते में शामिल करने से ये वहां घटाने में कारगर साबित होगा। जानिए इसको कैसे आसानी से बनाया जा सकता है

सामग्री

1 कप                    ओट्स ½ कप                    बेसन 1                          हरी मिर्च 1 छोटा                  अदरक का टुकड़ा 1/4 टी स्पून            हल्दी पाउडर 1/4 टी स्पून            जीरा स्वादानुसार              नमक 1/4 कप                 पानी 2 टेबल स्पून            तेल

स्टेप 1

सबसे पहले ओट्स को मिक्सी में  हरी मिर्च, अदरक, हल्दी, जीरा, और नमक के साथ डालकर मोटा पेस्ट बना लें। आवश्यकतानुसार पानी डालें ताकि बैटर थोडा गाढ़ा रहे।

स्टेप 2

अब इस पेस्ट को 4 घंटे या रातभर पानी में भिगोकर रखें। इसके बाद, इस मिश्रण का पानी निकालकर अच्छी तरह से धो लें।

स्टेप 3

एक तवे को मध्यम आंच पर गरम करें। उस पर थोड़ा सा तेल डालें और एक चमच बैटर तवे पर डालकर गोल आकार में फैलाएं। 2  मिनट तक एक तरफ से सेंकने के बाद, चीले को पलटकर दूसरी तरफ भी सेंकें।

स्टेप 4

अंत में ओट्स चीला दोनों तरफ से सुनहरा और क्रिस्पी होने पर तैयार है। इसे हरे धनिये की चटनी या टोमैटो सॉस के साथ गरम-गरम परोसें।