Lauki Kheer : डिनर के बाद कुछ मीठा खाने का मन है तो बनाएं लौकी से बनी स्वादिष्ट खीर

By Shivam Yadav

June 12, 2025

खीर तो हर घर में खूब पसंद की जाती है लेकिन आज हम आपको चावल की नहीं बल्कि शरीर के लिए फायदेमंद लौकी से बनी खीर के बारे ने बताते है, डिनर के बाद अगर आप मीठा खाने की सोच रहे है तो लौकी से बनी खीर को ट्राई कर सकते है। तो आइए जानते है इसको बनाने की आसान विधि के बारे में

सामग्री

लौकी                       1 कप दूध                          1 लीटर चीनी                        1/2 कप इलायची पाउडर           1/2 टी स्पून बादाम                        6 काजू                         10 पिस्ता                        2 टेबल स्पून

स्टेप 1

सबसे पहले लौकी को छीलकर बीज निकालें और कद्दूकस कर लें। फिर थोड़ा सा घी डालकर 5 मिनट धीमी आंच पर भून लें।

स्टेप 2

एक भारी तले वाले बर्तन में दूध उबालें और जब वो उबलने लगे तो आँच धीमी कर दें। भुनी हुई लौकी को उबलते दूध में डालें और  अच्छे से मिक्स हो जाएं और दूध थोड़ा गाढ़ा हो जाए।

स्टेप 3

अब इसमें चीनी और इलायची पाउडर डालें, 5 मिनट और पकाएं ताकि चीनी अच्छे से घुल जाए।

स्टेप 4

इस तरह लौकी से बनी खीर बनकर तैयार है, इसमें कटे हुए ड्राय फ्रूट्स डालें और खीर को ठंडी करके सर्व करें।