Kaccha Aam Paratha:s कुछ खट्टा और चटपटा खाने का मन है तो ब्रेकफास्ट में बनाएं टेस्टी कच्चा आम पराठा

By Shivam Yadav

April 9, 2025

वैसे आप हर रोज नाश्ते में कुछ न कुछ नया खाने का विचार रखते है, पराठे तो हर घर में पसंद किया जाता है। इस गर्मी में आप कच्चे आम से बना पराठा ट्राई कर सकते है। ये खाने में खट्टा सा लगता है, जो काफी टेस्टी लगता है। जानिए कैसे इसको आसानी से बना सकते है।

सामग्री

कच्चा आम            1 आटा                    2 कप प्याज़                    1 (बारीक कटा) हरी मिर्च                2 पुदीना पत्ती             2 टेबल स्पून लाल मिर्च पाउडर     ½ टी स्पून गरम मसाला           ½ टी स्पून

स्टेप 1

सबसे पहले आम को अच्छे से धोकर छील लें और एक बर्तन में कद्दूकस करके रख लें।

स्टेप 2

अब एक बड़ी कटोरी में प्याज, हरी मिर्च, पुदीना पत्ता, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और नमक को कद्दूकस किए हुए आम के साथ अच्छे से मिक्स करें।

स्टेप 3

अब इसमें आटा और पानी डालकर गूंद ले, और गूंदे हुए आटे की लोइयां बनाकर पराठें को बेल ले।

स्टेप 4

धीमी आंच में एक तवा गर्म होने के बाद उस पर आम का पराठा दोनो तरफ अच्छी तरह से सेंक ले। आपका कच्चे आम का पराठा तैयार है इसे चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं