Gajar Matar Khichdi: लंच में कुछ हल्का खाना चाहते हैं तो बनाएं गाजर मटर की हेल्दी खिचड़ी

By Shivam Yadav

February 9, 2025

अगर लंच में आप कुछ हल्का खाना चाहते है तो आज गाजर मटर से बनी खिचड़ी ट्राई कर सकते है। ये खाने में बहुत स्वादिष्ट होती है, और इसको घी और आचार के साथ खाने पर इसका स्वाद और भी लाजवाब हो जाता है। जानिए इसको बनाने की आसान विधि के बारे में

सामग्री

चावल                     1 कप मूंग दाल                  ½ कप गाजर                      1 (कद्दूकस की) मटर                       ½ कप अदरक                    1 इंच हरी मिर्च                  1 जीरा                      1 टी स्पून हल्दी पाउडर            ½ टी स्पून नमक                     स्वादानुसार घी                          1 टेबल स्पून

स्टेप 1

सबसे पहले चावल और मूंग दाल को अच्छी तरह धोकर 10 मिनट के लिए भिगो दें।

स्टेप 2

एक प्रेशर कूकर में घी गर्म करें, उसमें जीरा डालकर हल्का सा तड़कने दें। अब उसमें कटी हुई अदरक और हरी मिर्च डालकर भूनें।

स्टेप 3

अब कद्दूकस की हुई गाजर और मटर डालें। हल्दी पाउडर और नमक भी डालकर सबको अच्छे से मिला लें। भिगोए हुए चावल और मूंग दाल को कूकर में डालें और अच्छे से मिला लें।

स्टेप 4

अंत में कूकर में पानी डालें और ढककर 2 सिटी आने तक पकने दें। फिर आंच बंद कर दें और कुछ मिनट बाद कूकर खोलें। अब आपकी गाजर मटर खिचड़ी तैयार है इसे दही या अचार के साथ गरम-गरम सर्व करें।