Soya Dal Paratha: दिन में भी कुछ हल्का ही खाना चाहते तो ट्राई करें सोया दाल से बने पराठे

By Shivam Yadavl 

February 23, 2025

वैसे तो हम लोग पराठे सुबह खाना ही पसंद करते है लेकिन आज हम आपको सोया दाल से बना पराठा बनाने के बारे में बताते है जिसको आप दिन में भी खा सकते है। इसको चटनी या सॉस के साथ खाने पर ये और स्वादिष्ट लगता है। जानिए इसको बनाने की विधि के बारे में

सामग्री

आटा                       1 कप मूंग दाल                   ½ कप हींग                         ⅓ टी स्पून घी                           2 टेबल स्पून जीरा                        ½ टी स्पून लाल मिर्चपाउडर         1 टी स्पून हल्दी पाउडर              1 टी स्पून अजबायन                  ½ टी स्पून नमक                        स्वादानुसार

स्टेप 1

आटा, अजवाइन, नमक, थोड़ा घी और पानी मिलाकर नरम आटा गूंथ लें।भीगी हुई मूंग दाल और सोया चंक्स को ब्लेंडर में डालकर चिकना पेस्ट बना लें। अगर ज़रूरत हो तो थोड़ा पानी भी मिला लें।

स्टेप 2

घी गरम करें और उसमें एक चुटकी हींग और जीरा डालें, अब  मिश्रित पेस्ट को डालकर अच्छी तरह से मिला लें।

स्टेप 3

नमक, हल्दी पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालें और तब तक मिलाएँ जब तक पानी सूख न जाए।अब आटे से छोटी-छोटी लोइयां काट लें और बीच में सोया-दाल का मिश्रण भर दें।

स्टेप 4

अब इसको पराठे के आकार में बेल लें और तवा गरम करें और उस पर घी लगाकर पराठा सेंक लें। आपका सोया दाल पराठा तैयार है, आप मक्खन और आचार के साथ परोसे।