Moong Dal Tadka : कुछ हल्का और टेस्टी खाने का हो मन, तो बनाएं तड़का वाली मूंग दाल

By Shivam Yadav

April 26, 2025

मूंग की दाल का नाम सुनते ही अधिकतर लोग मुंह बनाने लगते है लेकिन आज हम आपको मूंग की दाल की टेस्टी डिश के बारे में बताएंगे जिसे बनाना बेहद आसान है, ये सेहत के लिए बहुत लाभदायक होती है। तो जानिए इसको बनाने की आसान विधि के बारे में

सामग्री

मूंग दाल                1 कप पानी                     3 कप तेल                      1 टेबल स्पून घी                       1 टेबल स्पून जीरा                   1/2 टी स्पून अदरक                1 इंच टुकड़ा हरी मिर्च              1 (कटी हुई) प्याज                  1 (बारीक कटा) टमाटर                 1 हल्दी पाउडर          1/4 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर    1/2 टी स्पून नमक                   स्वादानुसार

स्टेप 1

सबसे पहले मूंग दाल को अच्छे से धो लें और 3 कप पानी के साथ एक कुकर में डालकर उबालने के लिए रख दें। 2 सीटी आने तक दाल को पकने दें।

स्टेप 2

एक कढ़ाई में तेल और घी डालकर गर्म करें। अब उसमें जीरा, कद्दूकस किया हुआ अदरक और कटी हरी मिर्च डालकर कुछ सेकंड तक भूनें। इसके बाद तड़के में बारीक कटा प्याज डालें और हल्का सा सुनहरा होने तक भूनें। फिर कटा हुआ टमाटर डालकर अच्छे से पकने दें।

स्टेप 3

अब हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर अच्छे से मिला लें। फिर पके हुए मूंग दाल को कढ़ाई में डालकर अच्छे से मिला लें।

स्टेप 4

अब दाल को उबालने के बाद थोड़ी देर पकने दें, ताकि तड़का अच्छे से दाल में समा जाए। फिर हरे धनिये से सजाकर गरमागरम परोसें।