Egg Fried Rice: डिनर में खाना है कुछ हल्का और टेस्टी तो ट्राई करें स्पाइसी एग फ्राइड राइस

By Shivam Yadav 

December 27, 2024

एग फ्राइड राइस एक फेमस चीनी डिश है, जिसे पूरी दुनिया में पसंद किया जाता है। यह एक ऐसी डिश है जिसे आसानी से घर पर बनाया जा सकता है और इसमें उबले हुए चावल, अंडे, सब्जियाँ और मसाले मिलाकर तैयार किया जाता है। एग फ्राइड राइस को आप स्नैक के रूप में ट्राई कर सकते हैं। जानिए इसको बनाने की विधि के बारे में

सामग्री

1 कप              उबला हुआ चावल 2                    अंडे 1                    प्याज 1/2 कप           शिमला मिर्च 1/2 कप            गाजर 2-3                 हरी मिर्च 1/2 टी स्पून      अदरक-लहसुन पेस्ट 2 टेबल स्पून      सोया सॉस 1/2 टी स्पून      नमक 1/2 टी स्पून      काली मिर्च पाउडर 1 टेबल स्पून      तेल

स्टेप 1

एक पैन में 1 टीस्पून तेल गर्म करें, फिर उसमें अंडे डालकर फेंट ले। इसे निकालकर अलग रख लें।

स्टेप 2

उसी पैन में थोड़ा और तेल डालें, फिर प्याज, शिमला मिर्च, गाजर और हरी मिर्च डालकर 2-3 मिनट तक मध्यम आंच पर भूनें।

स्टेप 3

अब उसमें उबले हुए चावल डालें और अच्छे से मिलाकर 2-3 मिनट तक फ्राई करें।

स्टेप 4

चावल में सोया सॉस, नमक और काली मिर्च पाउडर डालें। फिर अच्छे से मिला लें। अब तैयार फेंट को अंडे चावल में डालें और हल्के हाथ से मिला लें। हरे धनिये से गार्निश करें और गरमा गरम परोसें।