Fish Rice: डिनर में कुछ हल्का और स्वादिष्ट खाने का मन है तो ट्राई करें बंगाली स्टाइल में बने मछली चावल

By Shivam Yadav

May 18, 2025

मछली खाने के शौकीन लोगो को बंगाली स्टाइल से बनी मछली चावल की डिश खूब पसंद होती है। मछली हमारी सेहत के लिए भी फायदेमंद होती है। ये डिश खाने में काफी चटपटी होती है, इसको चटनी के साथ खाने पर इसका स्वाद बढ़ जाता है। जानिए इसको बनाने की आसान विधि के बारे में

सामग्री

चावल                   1 कप फिश फिलेट्स         200 ग्राम हल्दी                     1 टी स्पून मिर्च पाउडर            1 टी स्पून नमक                    1 टी स्पून अदरक पेस्ट            1 टेबल स्पून प्याज                     1 (पिसा हुआ) गरम मसाला           1 टी स्पून दही                      1 कप तेल                      1 कप

स्टेप 1

सबसे पहले हल्दी, मिर्च पाउडर, नमक, अदरक, लहसुन, प्याज, गरम मसाला और आधा कप दही मिलाकर मछली को आधे घंटे के लिए मैरीनेट कर दें।

स्टेप 2

अब तेल गरम करें और मछली को ब्राउन होने तक फ्राई करने के बाद आंच से उतारें और बचा हुआ दही, मलाई, हरा धनिया और आधा तले हुए प्याज मिला दें।

स्टेप 3

फिर आधे चावल को घी लगी कढ़ाई में एक पैन में रखे, इसके ऊपर मछली के मिश्रण को एक परत में रखें और चावलों से ढक दें।

स्टेप 4

पैन को धीमी आंच पर 20 मिनट के लिए रखें। आपका मछली पुलाव बनकर तैयार है ,इसे तले हुए प्याज से सजाकर गरमागरम परोसें।