Masoor dal chilla: नाश्ते में कुछ हेल्दी खाना चाहते है ट्राई करें प्रोटीन से भरपूर मसूर दाल चीला

By Shivam Yadav 

January 30, 2025

मसूर दाल चीला एक परफेक्ट ब्रेकफास्ट है जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद है। यह जल्दी से बनने वाली एक डिश है, इसे अपने डाइट में शामिल करके आप खुद को हेल्दी रख सकते हैं, जानिए इसको बनाने की आसान विधि के बारे में

सामग्री

1 कप                         मसूर दाल 1                               हरी मिर्च 1 छोटा टुकड़ा               अदरक 1/2 टी स्पून                  हल्दी पाउडर 1/2 टी स्पून                  जीरा 1/4 टीस्पून                  अजवाइन 1/2 टी स्पून                  नमक 1/4 कप                     हरा धनिया 1 टेबल स्पून                 तेल

स्टेप 1

सबसे पहले मसूर दाल को अच्छे से धोकर रात भर पानी में भिगोकर रखें। अब भिगोई हुई मसूर दाल का पानी निकालकर उसे मिक्सी में डालें और एक मोटा पेस्ट बना लें।

स्टेप 2

अब इस पेस्ट में कटी हुई हरी मिर्च, अदरक, हल्दी पाउडर, जीरा, अजवाइन, नमक और हरा धनिया डालकर अच्छे से मिला लें।

स्टेप 3

एक नॉन-स्टिक तवे पर तेल गर्म करें। अब तवे पर घोल डालकर चम्मच से पतला फैलाएं। इसे मध्यम आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा और क्रिस्पी होने तक पकाएं। एक तरफ पकने के बाद, पलटकर दूसरी तरफ भी अच्छे से पका लें।

स्टेप 4

अंत में तैयार मसूर दाल चिल्ले को हरे धनिया की चटनी या टोमैटो सॉस के साथ गरम-गरम परोसें।