Chicken Tikka Masala: कुछ क्रीमी और स्पाइसी खाने का मन है तो ट्राई करें चिकन टिक्का मसाला की डिश

By Shivam Yadav

June 6, 2025

चिकन टिक्का मसाला एक ऐसी डिश है जो दही और मसालों से मिलकर बनाई जाती है, जब भी चिकन टिक्का मसाला के बारे सोचते है तो रेस्टोरेंट वाले टिक्का मसाला ही याद आता है। लेकिन आज आप घर पर भी बना सकते है स्वादिष्ट चिकन टिक्का मसाला, आइए जानते है इसको बनाने की आसान विधि के बारे में

सामग्री

बोनलेस चिकन           500 ग्राम दही                         1/2 कप अदरक-लहसुन पेस्ट     1 टेबल स्पून लाल मिर्च पाउडर        1 टी स्पून हल्दी                       1/2 टी स्पून गरम मसाला              1 टी स्पून नमक                        स्वाद अनुसार टमाटर प्यूरी               1 कप क्रीम                        1/4 कप बटर                         2 टेबल स्पून तेल                          2 टेबल स्पून

स्टेप 1

सबसे पहले चिकन के टुकड़ों में दही, अदरक-लहसुन पेस्ट, लाल मिर्च, हल्दी, नमक और थोड़ा सा तेल मिलाकर 1 घंटे के लिए मेरिनेट करें। फिर चिकन को ओवन या तवे पर गोल्डन ब्राउन होने तक सेक लें।

स्टेप 2

अब कड़ाही में बटर और थोड़ा तेल गर्म करें। उसमें अदरक-लहसुन पेस्ट डालें, फिर टमाटर प्यूरी डालकर मसाले (लाल मिर्च, गरम मसाला, नमक) मिलाएं और अच्छी तरह भून लें।

स्टेप 3

इसके बाद पकी हुई ग्रेवी में पहले से पकाया हुआ चिकन डालें और 5 से 10 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं।

स्टेप 4

आखिर में क्रीम डालकर अच्छी तरह मिलाएं। ऊपर से हरा धनिया डालकर सजाएं। गरमागरम नान या रोटी के साथ सर्व कर सकते है।