Moong Dal kebab : मार्केट जैसा कबाब खाना चाहते है तो घर पर बनाएं मूंग दाल से बना चटपटा कबाब

By Shivam Yadav

February 2, 2025

मूंग दाल खाना तो वैसे तो लोगों को कम पसंद होता है, लेकिन अगर मूंग की दाल से बना कबाब आपको खाने को मिल जाए तो आप बाकी सभी चीजों से बने कबाब के स्वाद को भूल जायेंगे। तो हम आपको बताते है कैसे आसानी से आप इसे बना सकते है

सामग्री

धुली मूंग                  1 कप दही                        1 कप घी                          2 टेबल स्पून जीरा                       1 टी स्पून नमक                      स्वादानुसार मिर्च पाउडर              1 टी स्पून गरम मसाला             ½ टी स्पून लहसुन पेस्ट             1 टी स्पून घी                         तलने के लिए

स्टेप 1

दाल को छानकर एक तरफ रख दें। अब एक कड़ाही में घी गरम करें और उसमें जीरा डालें। जब वे फूटने लगें तो दाल और नमक डालें और मध्यम आंच पर नरम होने तक भूनें।

स्टेप 2

दाल को फ़ूड प्रोसेसर में बिना पानी डाले बारीक पीस लें। पिसी हुई दाल में नमक, मिर्च पाउडर, गरम मसाला और लहसुन मिलाए और इसमें दही मिलाकर इसको नरम, मुलायम आटा गूंथ लें

स्टेप 3

अब इसे गोल आकार में लोई बना ले, और फिर चपटा कर दें। एक भारी तले वाली कड़ाही में घी गर्म करें और धीमी आंच पर पहले एक तरफ फिर दूसरी तरफ कुरकुरा और भूरा होने तक तलें।

स्टेप 4

अब आपको आवश्यकतानुसार इसमें थोड़ा-थोड़ा घी डालते रहे , आपका मूंगदाल कबाब बनकर तैयार है, आप इसे चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं।