Aam Pora Sharbat : इस गर्मी में शरीर को देना है ठंडक तो पिएं बंगाली आम पोरा शर्बत

By Shivam Yadav

April 19, 2025

शर्बत तो कई तरह का ट्राई किया होगा लेकिन आज दोपहर घर पर बनाएं कच्चे आम से बना पोरा शर्बत, ये बंगाल का काफी फेमस पेय पदार्थ है। ये गर्मी के मौसम में शरीर को राहत देने का काम करता है। जानिए इसको बनाने की आसान विधि के बारे में

सामग्री

आम                                2 कच्चे चीनी                               ½ कप जीरा                               1 टी स्पून काली मिर्च पाउडर              1 टी स्पून काला नमक                      1 टी स्पून पुदीना की पत्ती                   6 ठंडा पानी                         2 कप

स्टेप 1

सबसे पहले आमों को अच्छे से धोकर सुखा लीजिए,अब इन्हें धीमी आंच पर रखें और आम को भून लें। एक बार भुन जाने पर आम को आंच से उतार लें और ठंडा होने दें।

स्टेप 2

इसके बाद धीरे से सभी आम के छिलके हटा दें और नरम गूदे को एक कटोरे में निकाल लें।

स्टेप 3

अब एक ब्लेंडर में भुना हुआ आम का गूदा, चीनी, ताजा पुदीना की पत्तियां, काला नमक, भुना जीरा पाउडर और काली मिर्च डालें और चिकना होने तक ब्लेंड करें।

स्टेप 4

इस मिश्रण को एक जग में डालें, ठंडा पानी डालें और अच्छी तरह हिलाएँ। इसे बर्फ के टुकड़ों से भरे गिलासों में परोसें और ऊपर से कुछ और पुदीने की पत्तियों से सजाएँ। बंगाली स्टाइल का आम पोरा शर्बत तैयार है