Saunf Sharbat: इस मौसम में शरीर को ठंडक देना है तो बनाएं सौंफ का ठंडा शर्बत

By Shivam Yadav

April 17, 2025

इस गर्मी के मौसम में शर्बत तो हर घर में पिया जाता है, लेकिन आज हम थोड़ा अलग टेस्टी शर्बत के बारे में बताते है ये है सौंफ से बना शर्बत, इसको बनाना आसान है। ये बॉडी को ठंडक देता है, इसको बनाने के लिए ज्यादा किसी चीज की जरूरत नहीं बस सौंफ से इसको आसानी से बनाया जा सकता है। जानिए इसको कैसे बनाया जाए

सामग्री

सौंफ                   1/2 कप चीनी                   1 कप नींबू                     2 टी स्पून काला नमक           स्वादानुसार नमक                    स्वादानुसार पुदीना के पत्ते         4 आइस क्यूब

स्टेप 1

सबसे पहले सौंफ का शर्बत बनाने के लिए सबसे पहले सौंफ को अच्छे से धुलकर, इसको 2 घंटे के लिए भिगो दें।

स्टेप 2

अब इसको निकालकर मिक्सी में डालें और सौंफ के साथ मिक्सी में चीनी, काला नमक, पुदीना के पत्ते और पानी भी डालें।

स्टेप 3

इन सभी चीजों को मिक्सी में अच्छे से पीसकर किसी बड़े बर्तन में निकाल कर रखे लें। अब शर्बत में नींबू का रस भी डालें।

स्टेप 4

अब शर्बत को ग्लास में डाल कर, ग्लास में आइस क्यूब डालें। अब ठंडे ठंडे शर्बत को सर्व करे।