Afghani Chhach : गर्मियों में शरीर को ठंडक देना है तो ट्राई करें अफगानी स्टाइल से बना छाछ

By Shivam Yadav

September 5, 2024

बरसात के मौसम में छाछ और लस्सी जैसी देसी चीजों का सेवन शरीर में ठंडक बनाए रखने का काम करते हैं। आपने आज तक कई तरह की छाछ का स्वाद चखा होगा लेकिन आज आपको छाछ की एक स्पेशल रेसिपी के बारे में बताते हैं, नाम है अफगानी छाछ। यह स्वाद में तो मजेदार है ही, सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होती है।

सामग्री

1/2 कप                          दही 1 कप                            पानी 1                                  खीरा (बारीक कटा) 8-10                             ताजे पुदीने के पत्ते स्वादानुसार                      काला नमक 1/2 छोटा चम्मच               काला प्रेपर पाउडर 4 बर्फ के टुकड़े

स्टेप 1

अफगानी छाछ बनाने के लिए सबसे पहले सभी चीजों को एक बड़े से कटोरे में मिला ले।

स्टेप 2

अब ब्लेंडर में बर्फ को छोड़कर बाकी सभी सामग्री को डालकर, सभी को ब्लेंड कर लें।

स्टेप 3

अब इस छाछ वाले मिश्रण को ब्लेंडर से निकाल कर एक बड़े ग्लास में कर लें।

स्टेप 4

आप इसमें बर्फ के टुकड़े डाल सकते हैं। और फिर पुदीने के पत्ते के साथ गर्निश करके सर्व करें।