By Roshni Jaiswal
June 18, 2025
गर्मियों में दही का सेवन जरूर करें। क्योंकि दही का तासीर ठंडी होती है, जिसका सेवन करने से शरीर को ठंडक मिलती है। इसे सादा दही, लस्सी, छाछ या रायता के रूप में खा सकते हैं।
गर्मियों में आप तरबूज, खीरा, खरबूजा और संतरा जैसे पानी से भरपूर फलों का सेवन जरूर करें। इन फलों को खाने से शरीर हाइड्रेट रहता है और शरीर को ठंडक मिलती है।
गन्ने का जूस पीने से गर्मियों में शरीर को राहत मिलती है। क्योंकि गन्ने की तासीर ठंडी होती है, जिसका सेवन करने से शरीर को ठंडक मिलती है।
गर्मियों से राहत पाना है तो आप खीरा, ककड़ी, तरबूज, आम और फलों का सलाद बनाकर जरूर खाएं। इन चीजों का सलाद खाने से शरीर को ठंडक मिलती है।
गर्मियों में आप आम पन्ना बनाकर जरूर पिएं। आम पन्ना पीने से गर्मियों और लू से बचाव करने में मदद मिलती है।