Fried Chicken Momos : कुछ यूं बनाएंगे तो मुंह में आसानी से घुल जाएंगे जायकेदार फ्राइड चिकन मोमो

By Shivam Yadav

June 14, 2025

अगर आप चिकन लवर है और शाम के स्नैक में कुछ हल्का खाने का मन है तो स्पाइसी चटनी के साथ ट्राई करें फ्राइड चिकन मोमो, चिकन मोमो अब पूरे भारत में पसंद की जाने वाली एक डिश है। आइए जानते है इसको बनाने की आसान विधि के बारे में

सामग्री

250 ग्राम              चिकन (बोनलेस) 1 कप                   मैदा 1 टी स्पून              बेकिंग पाउडर 1 टी स्पून                नमक 1 टी स्पून               काली मिर्च पाउडर 1 टी स्पून               अदरक-लहसुन पेस्ट 1 टी स्पून                 प्याज 1 टी स्पून               गाजर 2-3                      हरी मिर्च 1 टी स्पून               सोया सॉस 1 टेबल स्पून               तेल

स्टेप 1

सबसे पहले चिकन को छोटे टुकड़ों में काटकर उसमें अदरक-लहसुन पेस्ट, सोया सॉस, नमक, और काली मिर्च पाउडर डालकर अच्छी तरह मिक्स करें।  मैदा में बेकिंग पाउडर और नमक मिलाकर, धीरे-धीरे पानी डालकर नरम आटा गूंध लें।

स्टेप 2

एक पैन में तेल गरम करें। उसमें कटा हुआ प्याज, गाजर और हरी मिर्च डालकर अच्छे से भून लें। फिर मरीनेट किया हुआ चिकन डालकर पकाएं।

स्टेप 3

अब आटे को छोटे-छोटे गोले बनाकर बेलन से बेल लें। अब इन बेलनाकार आटे के गोलों में तैयार चिकन की स्टफिंग भरकर मोमोज़ का आकार दें।

स्टेप 4

एक कढ़ाई में तेल गरम करें और उसमें मोमोज़ को हल्का सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें। गरमा-गर्म फ्राइड चिकन मोमोज़ तैयार हैं। अब इन्हें चटनी के साथ सर्व करें।