Kadhi Bari Recipe: अगर आपको कढ़ी खाना पसंद है तो बनाएं बिहारी स्टाइल से बनी टेस्टी कढ़ी बरी

By Shivam Yadav

February 15, 2025

कढ़ी वैसे तो हर घर में खूब पसंद की जाती है लेकिन अगर आपको कुछ अलग तरह की कढ़ी खाने का मन है तो आप बिहारी स्टाइल में कढ़ी बरी अपने घर पर ट्राई कर सकते है, इसको बनाना बेहद आसान है। जानिए इस स्वादिष्ट कढ़ी को बनाने की विधि के बारे में

सामग्री

दही                 1 कप बेसन                2 टेबल स्पून हल्दी पाउडर      ½ टी स्पून जीरा               1 टी स्पून अदरक            1 इंच टुकड़ा हरी मिर्च           1 करी पत्ते           8 नमक               स्वादानुसार तेल                 2 टेबल स्पून पानी                2 कप बरी के लिए सामग्री बेसन                 1 कप नमक                 स्वादानुसार अजवाइन           1/2 टी स्पून हल्दी पाउडर        1/4 टी स्पून पानी                 ¼ कप तेल                  1 कप

स्टेप 1

एक बर्तन में बेसन, नमक, अजवायन और हल्दी पाउडर डालकर अच्छे से मिलाएं। इसमें धीरे-धीरे पानी डालकर गूंध लें।अब छोटे-छोटे लोई बना कर उन्हें गोल आकार दें और उबालने के लिए गर्म तेल में तल लें।

स्टेप 2

एक बर्तन में दही, बेसन, हल्दी पाउडर, और थोड़ा पानी डालकर अच्छे से फेंट लें। ध्यान रखें कि घोल में गांठें न पड़ें।

स्टेप 3

एक कढ़ाई में तेल गरम करें। इसमें जीरा, करी पत्ते, और कटी हुई हरी मिर्च डालें। कुछ सेकेंड के लिए भूनें। अब कढ़ाई में तैयार दही-बेसन का घोल डालें। उसमें स्वाद अनुसार नमक डालकर 10 मिनट तक पकने दें।

स्टेप 4

जब कढ़ी गाढ़ी हो जाए, तब उसमें तली हुई बरी डालें और 5 मिनट तक पकने दें, ताकि बरी कढ़ी में अच्छे से घुल जाए। अब कढ़ी बरी तैयार है, इसे चावल के साथ सर्व करें।