Eid al Adha Special : हरी चटनी के साथ हो मसालेदार शमी कबाब तो दोस्त भी उंगलियां चाटेंगे

By Shivam Yadav

June 7, 2025

शमी कबाब नॉनवेज खाने वालों की पसंदीदा डिश है इस बकरीद पर अपने दोस्तों को खिलाएं मुगलई स्टाइल में बना शमी कबाब, ये मटन से बनी एक स्वादिष्ट डिश है। तो आइए जानते है इस स्वादिष्ट और लज़ीज़ डिश को बनाने की आसान विधि के बारे में

सामग्री

मटन                        500 ग्राम प्याज                        2 बडी़ (बारीक कटा) अदरक-लहसुन पेस्ट    1  टी स्पून हरी मिर्च                   2 (बारीक कटी) चना दाल                  ¼ कप हल्दी पाउडर             ½ टी स्पून लाल मिर्च पाउडर       1 टी स्पून गरम मसाला             1 टी स्पून धनिया पाउडर           1 टी स्पून जीरा                       ½ टीस्पून दारचीनी                  1 इंच लौंग                        2 तेल                        2 टेबल स्पून नमक                      स्वादानुसार

स्टेप 1

सबसे पहले मटन या चिकन को अच्छी तरह धोकर उसमें चना दाल, हल्दी, लौंग, दारचीनी और नमक डालकर प्रेशर कुकर में 3  सिटी तक उबालें। जब तक मांस और दाल नरम न हो जाएं।

स्टेप 2

अब उबालने के बाद मांस और दाल को छान लें, फिर इस मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने पर मिक्सी में दरदरा पीस  , कढ़ाई में थोड़ा सा तेल गरम करें और उसमें जीरा, अदरक-लहसुन का पेस्ट और बारीक कटी प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें।

स्टेप 3

फिर लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और गरम मसाला डालकर अच्छे से भून लें। अब उबला और पिसा हुआ मांस-दाल का मिश्रण इस मसाले में डालें और अच्छे से मिक्स करें। इस मिश्रण को ठंडा होने के लिए छोड़ दें।

स्टेप 4

जब मिश्रण ठंडा हो जाए, तो हाथों से छोटे-छोटे गोले बनाकर उन्हें समतल आकार दें। अब कढ़ाई में तेल गर्म करें और इन कबाबों को दोनों तरफ सुनहरा और क्रिस्पी होने तक तल लें। शामी कबाब तैयार हैं।