Palak Paneer: अचानक से दोस्तों के आने का प्लान है तो जल्दी से बनाएं हेल्दी पालक पनीर

By Shivam Yadav

January 23, 2025

पनीर तो हर घर में ही पसन्द किया जाता है, लेकिन अगर अचानक से कोई दोस्त डिनर पर आना चाहे तो आप पालक पनीर को जल्दी से बना सकते हैं ये खाने में बहुत स्वादिष्ट होता है। अगर हमारी बताई विधि के अनुसार आप पालक पनीर बनाते है तो आपके दोस्त उंगली चाटते रह जाएंगे। जानिए इसको बनाने की आसान विधि के बारे में

सामग्री

250 ग्राम             पालक 200 ग्राम             पनीर 1                       प्याज 1                       टमाटर 1                      हरी मिर्च 1/2 टी स्पून        अदरक-लहसुन पेस्ट 1/2 टी स्पून         हल्दी पाउडर 1 टी स्पून            जीरा 1/2 टी स्पून         धनिया पाउडर 1/2 टी स्पून          गरम मसाला 1/4 कप              क्रीम स्वादानुसार          नमक 2 टेबल स्पून        तेल

स्टेप 1

सबसे पहले पालक को अच्छे से धोकर, एक पैन में उबाल लें। 5 मिनट उबालने के बाद, उसे ब्लेंडर में पीसकर पेस्ट बना लें। अब पनीर को क्यूब्स में काट लें और एक पैन में थोड़ा तेल गर्म कर, पनीर को हल्का सा तल लें।

स्टेप 2

एक पैन में तेल गरम करें, उसमें जीरा डालें। जब जीरा चटकने लगे, तो प्याज डालकर उसे सुनहरा भूनें। फिर अदरक-लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च डालकर भूनें। अब टमाटर डालकर उसे मुलायम होने तक पकने दें।

स्टेप 3

अब पालक का पेस्ट डालें और उसे अच्छे से मिला लें। इसमें हल्दी, धनिया पाउडर, नमक, और गरम मसाला डालकर 5 मिनट पकने दें।

स्टेप 4

अब तले हुए पनीर के टुकड़े डालें, थोड़ी देर तक पकाएं। अगर क्रीमी स्वाद चाहिए तो अंत में क्रीम डालकर मिला लें। गर्मागरम पालक पनीर तैयार है। आप इसे सर्व कर सकते हैं।