By Shivam Yadav
February 6, 2025
हरी मिर्च 10 तेल 2 टेबलस्पून प्याज 1 (बारीक कटा) टमाटर 1 (बारीक कटा) लहसुन अदरक पेस्ट 1 टीस्पून दही 2 टेबलस्पून सालन मसाला 1 टेबलस्पून हल्दी पाउडर 1/2 टीस्पून धनिया पाउडर 1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर 1 टीस्पून नमक स्वादानुसार हरा धनिया 2 टेबल स्पून
हरी मिर्चों को धोकर सूखा लें। एक कढ़ाई में तेल गरम करें और मिर्चों को हल्का सा तल लें, फिर उन्हें निकालकर अलग रख लें।
उसी कढ़ाई में थोड़ा सा तेल डालें और बारीक कटा प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें। अब टमाटर और लहसुन-अदरक पेस्ट डालकर भूनें जब तक टमाटर गल न जाएं।
इसमें हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और सालन मसाला डालकर अच्छे से मिला लें। कुछ समय तक मसाले को भूनने दें। दही डालकर मिक्स करें। फिर थोड़े पानी में नमक डालकर घोल लें और इसे उबालने दें।
अब तली हुई मिर्ची डालकर, सालन को अच्छे से मिला लें। फिर 5 मिनट तक पकने दें ताकि मिर्ची मसाले को अच्छे से पक जाए। हरा धनिया डालकर गार्निश करें। गरमागरम मिर्ची सालन तैयार है।