By Shivam Yadav
May 25, 2024
लईया (परमल) – 4 कप प्याज बारीक कटी – 1/2 टमाटर बारीक कटे – 1/2 आलू उबला – 1 हरी चटनी – 3 टी स्पून खजूर-इमली चटनी – 3/4 कप हरी मिर्च कटी – 1 टी स्पून चाट मसाला – 1 डेढ़ टी स्पून नींबू रस – 2 टी स्पून लहसुन चटनी – 2 टेबललस्पून हरा धनिया – 1/4 कप क्रश की पापड़ी – 1/2 कप चना दाल नमकीन – 1 टेबलस्पून नमक – स्वादानुसार
भेलपूरी बनाने के लिए सबसे पहले प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और हरी धनिया को बारीक-बारीक काट कर रख लें।
इसके बाद उबले हुए आलू को भी टुकड़ों में काट लें। अब एक कटोरी में मुरमुरा लें। इसके बाद कटोरी में कटी प्याज, आलू, टमाटर, हरी मिर्च डालें।
सभी चीजों को अच्छे से मिलाने के बाद ऊपर से पापड़ी, चना दाल नमकीन, सेव, हरा धनिया डाल लें।
आपकी भेलपुरी बनकर तैयार है,आप उसे खा सकते हैं।